Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मनरेगा बचाने कांग्रेस का उपवास, नाम बदलने पर जताया विरोध

By
On:

खबरवाणी

मनरेगा बचाने कांग्रेस का उपवास, नाम बदलने पर जताया विरोध

घोड़ाडोंगरी | 30 जनवरी
मनरेगा बचाव संग्राम के तहत आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी, जिला बैतूल द्वारा शांतिपूर्ण उपवास धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना में मजदूरी बढ़ाकर ₹400 प्रतिदिन किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए वर्तमान मजदूरी दर अपर्याप्त है, जिससे श्रमिक वर्ग को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस घोड़ाडोंगरी ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी योजना” किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। नेताओं का कहना था कि मनरेगा एक राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना है, जिसकी पहचान वर्षों से बनी हुई है और इसका नाम बदलना मजदूरों के अधिकारों के साथ अन्याय है।
धरना स्थल से यह भी मांग की गई कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वर्ष 100 दिन का रोजगार अनिवार्य रूप से गारंटी के साथ उपलब्ध कराया जाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
धरना प्रदर्शन में चोपना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष आजाद सिंह इरपाचे, राहुल इवने, मुकेश महोबिया, शुभम साहू, इमरान खान, योगेश कवडे, दिलीप यादव, जंगल धुर्वे, अनिल झल्लारे एवं मोहन अकोले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान धरना शांतिपूर्ण रहा। अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा से जुड़ी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News