Congress News – बैतूल – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बैतूल शहर के गांधी चौक में मध्यप्रदेश शासन के कार्यों के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें जिलों के चारों कांग्रेस विधायक शामिल हुए। जिला कांगे्रस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि गत माह उज्जैन महाकाल लोक में आंधी तूफान से भारी भरकम भ्रष्टाचार एवं घोटालों से निर्मित सप्त ऋषियों की 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई एवं 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन में लगभग 20 घंटे तक अग्नि कांड से भवन में रखे सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं 20 करोड़ रुपय के फर्नीचर जलकर राख हो गए, मंत्रालय के समीप फायर स्टेशन होने के बावजूद भी इतने व्यापक स्तर पर अग्निकांड जनता इस अग्नि कांड की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग चाहती है।
इसके अलावा प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार बार बिजली कटौती हो रही हैं, इस भीषण गर्मी में आमजन एवं किसान काफी परेशान हैं। और प्रदेश में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, चोटाले एवं बढ़ती महंगाई रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों पर भारी वृद्धि बेरोजगारी, महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में विधायक निलय डागा, सुखदेव पांसे, धरमूसिंह सिरसाम, ब्रम्हा भलावी सहित जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सभी वक्ताओं ने भाजपा शासित मध्यप्रदेश सरकार को लेकर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, समीर खान, राजेंद्र जायसवाल, डॉ. राजेंद्र देशमुख, अनुराग मिश्रा, हेमंत पगारिया, ऋषि दीक्षित,प्रशांत राजपूत, ब्रज पांडे, राहुल लोहाड़िया, नितिन देशमुख, नगरपालिका आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, सीमा अतुलकर, मोनिका निरापुरे, शेख असलम, अरूण गोठी, नवनीत मालवीय, विजय पारदी, मिथलेश राजपूत, मोनू बडोनिया, नरेंद्र पटेल, मनोज मालवे, मुन्ना पाठक, स्वदेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.