Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

CMHO Bribe Case – CMHO रिश्वत काण्ड – वाइस सेम्पल के लिए होगी पेशी

By
On:

लोकायुक्त विभाग को लिखेगा पत्र, अखिलेश मालवीय की हो रही जांच

CMHO Bribe Caseबैतूल लोकायुक्त की कार्यवाही से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हडक़म्प मच गया। इस कार्यवाही को लेकर जिले के प्रायवेट डॉक्टर, पैथालाजी लैब के संचालक और मेडिकल स्टोरों के संचालक कार्यवाही को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दिए। इसका कारण है कि डॉ. महेश कुमार पाटनकर को जिस तरह से परेशान किया जा रहा था। उसी तरह कई निजी डॉक्टर, मेडिकल स्टोर संचालक सहित पैथालाजी लैब के संचालक भी परेशान थे।

इन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध की मौखिक रूप से शिकायत की थी। कल जब लोकायुक्त ने शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्रीशियन को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा तो खुलासा हुआ कि लैब टैक्रीशियन सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध के लिए रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त ने इस मामले में मुख्य आरोपी सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध, सह आरोपी लैब टेक्रीशियन राधागोविंद शुक्ला पर मामला दर्ज करते हुए इस मामले में सीएचएमओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अखिलेश मालवीय को संदिग्ध आरोपी के रूप में उसकी जांच की जा रही है।

लिया जाएगा वाइस सेम्पल | CMHO Bribe Case

शिकायतकर्ता डॉ. महेश पाटनकर और मुख्य आरोपी सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध के बीच हुई बातचीत की लोकायुक्त के द्वारा कराई गई रिकार्डिंग की पुष्टि करने के लिए लोकायुक्त सीएमएचओ की वाइस सेम्पल लेगा। लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा में बताया कि दोनों आरोपियों को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल बुलाया जा रहा है जहां सोमवार को उनके वाइस सेम्पल लिए जाएंगे। इसके साथ ही मामले से संबंधित गवाह और आरोपियों के कथन भी लिए जाएंगे।

दस्तावेज किए जब्त

सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध पर आरोप लगा कि डॉ. महेश पाटनकर के भौंरा स्थित क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में उनके भतीजे डॉ. सागर पाटनकर का नाम जोडऩे के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में 50 हजार रुपए पहले ले लिए गए थे। लेकिन बाद में फिर एक लाख रुपए और मांगे गए। इसी को लेकर सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने 27 जुलाई को क्लीनिक का निरीक्षण किया। डॉ. महेश पाटनकर का कहना था कि यदि रुपए नहीं दिए तो क्लीनिक बंद कर दिया जाएगा और अंदर करवा दिया जाएगा। लोकायुक्त ने सीएमएचओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और यह दस्तावेज जब्त किए हैं।

धारा 7 पीसी एक्ट का मामला दर्ज | CMHO Bribe Case

लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद विभाग उनके खिलाफ कार्यवाही करेगा। जानकार बताते हैं कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध के खिलाफ कार्यवाही करेगा। गौरतलब है कि लोकायुक्त की टीम देर रात तक सीएमएचओ कार्यालय में कार्यवाही करती रही।

सेवाभावी चिकित्सक हैं पाटनकर

भौंरा जैसे पिछड़े एवं आदिवासी बाहुल्य इलाके में जहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। वैसे में डॉ. महेश पाटनकर एक ऐसे चिकित्सक हैं जिन्होंने लगभग 35 वर्षों से यहां के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। कम राशि में अच्छा इलाज करने को लेकर वे काफी प्रसिद्ध हैं। आज स्थिति यह है कि डॉ. महेश पाटनकर भौंरा के आसपास के कई ग्रामीण दुरूस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों का इलाज तो करते ही हैं लेकिन बैतूल के बाहर कई जिलों से लोग उनके पास इलाज कराने आते हैं।

डॉक्टर पाटनकर लोटा थैरेपी बहुत ही प्रसिद्ध है। जो बीमारी अच्छे-अच्छे डॉक्टर ठीक नहीं कर पाते हैं उस बीमारी को डॉक्टर पाटरकर चुटकी में ठीक कर देते हैं। यही कारण है कि उनके यहां देर रात तक मरीजों की लाइन लगी रहती है। ऐसे सेवाभावी डॉक्टर को अगर स्वास्थ्य विभाग के गैर जिम्मेदार और भ्रष्ट अधिकारी परेशान करेंगे तो निश्चित तौर पर इसका असर उन गरीब मरीजों पर पड़ेगा जो बड़े-बड़े अस्पतालों में जाकर इलाज नहीं करवा पाते हैं।

इनका कहना…

आरोपियों का वाइस सेम्पल लिया जाएगा और सीएमएचओ कार्यालय से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

मनु व्यास, एसपी, लोकायुक्त, भोपाल
For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “CMHO Bribe Case – CMHO रिश्वत काण्ड – वाइस सेम्पल के लिए होगी पेशी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News