प्रदेश में भाजपा के 6 सांसद लड़ सकते हैं विधायक का चुनाव
BJP News – भोपाल – विधानसभा चुनाव 2018 में सत्ता से बाहर हुई भाजपा 2023 विधानसभा चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पिछली गलती दोहराई ना जाए इसको लेकर पार्टी जीतने वाले प्रत्याशियों की तलाश कर रही है और उन्हें चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

पार्टी सूत्रों से जो जानकारी निकल आ रही है अगर उसको सही माना जाए तो भाजपा प्रदेश में अपने 6 सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है। इन सांसदों में बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के सांसद दुर्गादास उइके का नाम भी सामने आ रहा है। राजधानी में मीडिया के माध्यम से चुनाव को लेकर जो समीकरण सामने आए हैं उनमें सांसदों को मैदान में उतारने के साथ जातिगत समीकरण बैठाने के लिए दांव-पेंच लगाए जा रहे हैं।
लड़ा सकते हैं इन सांसदों को | BJP News
विधानसभा चुनाव 2023 में उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां भाजपा की स्थिति कमजोर है वहां पर वर्तमान सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। इनमें सांसद गणेश सिंह, राव उदयप्रताप, अनिल फिरोजिया, रमाकांत भार्गव, रोडमल नागर, रीति पाठक, केपी यादव, दुर्गादास उइके, गजेंद्र सिंह पटेल और जीएस डामोर के नाम पर चर्चा की जा रही है।
इन सांसदों में कई सांसद ऐसे हैं जो तीन बार तक के सांसद हैं। सूत्रों की माने तो कुछ सांसदों ने खुद यह इच्छा जाहिर की है। पार्टी ने इन सांसदों की हार-जीत की संभावनाएं भी टटोलना शुरू कर दी है।
- Also Read – Top Mango Variety – स्वाद के मामले में इन वैरायटी का नहीं है तोड़, इस सीजन में करें ट्राई
भैंसदेही से हो सकती है उम्मीदवारी | BJP News
बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों में 2 सामान्य, 2 एसटी और 1 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्तमान मेंं दोनों एसटी सीट घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही कांग्रेस के पास हैं। स्थानीय भाजपा के सूत्र बताते हैं कि घोड़ाडोंगरी में भाजपा के पास मंगल सिंह धुर्वे और गंगाबाई उइके जैसे सशक्त उम्मीदवार हैं।
वहीं भैंसदेही में पार्टी के पास वर्तमान में ऐसा उम्मीदवार नहीं दिख रहा है जो कांग्रेस को शिकस्त दे सके। यहां पर पिछले बार महेंद्र सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया था जिन्हें कांग्रेस के धरमूसिंह सिरसाम ने चुनाव हरा दिया था। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी गाइडलाइन में अगर सांसद दुर्गादास उइके को विधानसभा का चुनाव लड़ाया गया तो उन्हें भैंसदेही से उम्मीदवार बनाने की ज्यादा संभावनाएं रहेंगी।
सांसद के लिए और भी हैं उम्मीदवार
जिस तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है और सांसद को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया तो यह चिंता का विषय हो सकता है कि उनकी जगह भाजपा के पास सांसद का प्रत्याशी कौन होगा? इसको लेकर जिसे में भाजपा सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उससे लग रहा है कि पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक रहने वाले मंगलसिंह धुर्वे वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
वैसे तो उनकी घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी हो सकती है। अगर पार्टी ने उन्हें विधानसभा का टिकट नहीं दिया तो सांसद के लिए सशक्त दावेदार हो सकते हैं। वहीं दूसरी संभावना विधायक स्व. सज्जनसिंह उइके की पत्नी जो कि महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं श्रीमती गंगा बाई उइके भी सांसद प्रत्याशी की दावेदार हो सकती हैं। गंगाबाई उइके शिक्षाविद् हैं और उनका संबोधन आमजनता को प्रभावित करता है। इन दोनों नामों से साफ है कि भाजपा को सांसद प्रत्याशी के लिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.