Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई रविदास जयंती

By
On:

खबरवाणी

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई रविदास जयंती

आठनेर:_भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नगर में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनाई। भाजपा अजा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़ और पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष सूरज राठौर,विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद,मदन आज़ाद,कैलाश आजाद,सुखदेव तायड़े, मारुति तायड़े द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड स्थित भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके पश्चात संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और संघर्ष को याद करते हुए संत रविदास जी की जयंती मनाई। भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़ ने बताया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी के निर्देश और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में रविदास महराज की जयंती पार्टी स्तर पर हर जिले और मंडल में मनाई जा रही है । श्री गायकवाड़ ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के विचारो को आत्मसात करने की आवश्यकता है वे हमारे आदर्श है इसे महापुरुषों को जयंती मनाई हमारा सौभाग्य है ।कार्यक्रम में अजा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सामाजिक जन मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News