Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

BJP – कंडोम कांड में विधायक डॉ पंडाग्रे ने संभाला मोर्चा

By
On:

नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में: रंजीत सिंह

BJP सारनी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने जलाए पुतले में कंडोम निकलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । कंडोम कांड में अब क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मोर्चा संभाल लिया है। डॉ पंडाग्रे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने सारनी पहुँचे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रैली निकालकर व आमसभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन में विधायक डा योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ,पीजे शर्मा भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिह महिला मोर्चा जिला महामंत्री लांजवती नागले ,मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, मोहन मोरे ,नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा की उपस्थिति में रैली निकालकर भाजपा नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए डा योगेश पंडाग्रे ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान निकली आपत्तिजनक सामग्री कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरा उजागर करती है कांग्रेस के नेता हमेशा ही महिलाओं का अपमान करते है ।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा की आज नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में है।उन्होंने यह भी कहा कि नैतिकता के आधार पर काग्रेस के जिलाध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा की कांग्रेस ने विकास का विरोध नही अपनी मानसिकता का प्रदर्शन किया है ।

भाजपा जिला महामत्री कमलेश सिंह ने कहा कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान का रहा है कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री महिलाओ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर चुके हैं। भाजपा नेता सुधा चन्द्रा ने कहा की
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता विचार करे कि किस दल में कार्य कर रहे जहा महिलाओं का अपमान होता है ऐसे दल में कार्य करने से पहले कांग्रेस की महिला नेताओं को विचार करना चाहिए।

इस अवसर पर छाया अतूलकर ज्योति उइके ,छाया मंडल ,लक्ष्मी कैथवास, गीता प्रजापति ,जीपी सिह ,भीम बहादूर थापा, बण्डु माकोड़े ,विनय मदने ,शिबू सिह, योगेश बर्डे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “BJP – कंडोम कांड में विधायक डॉ पंडाग्रे ने संभाला मोर्चा”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News