Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – एमजे की उपाधि से अलंकृत हुए कुलदीप भाटिया

By
On:

Betul Newsपत्रकारिता विश्वविद्यालय के रूप में देश में प्रसिद्ध ख्याति नाम माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं आज तक के रिपोर्टर एवं सांध्य दैनिक खबरवाणी के स्थानीय संपादक राजेश भाटिया के सुपुत्र कुलदीप भाटिया ने मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिज्म की परीक्षा प्रथम श्रेणी मेें उत्तीर्ण कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

Betul News – एमजे की उपाधि से अलंकृत

कुलदीप भाटिया ने मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिज्म की परीक्षा 74.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। उल्लेखनीय है कि कुलदीप भाटिया डॉयक्यूमेंट्री फिल्म बनाने एवं दिल्ली के इंस्टीट्यूट से डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स किया है। कुलदीप भाटिया की इस उपलब्धि पर पत्रकारों, शुभचिंतकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, परिजनों, ईष्टमित्रों, राजनेताओं सहित अन्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। खबरवाणी परिवार ने कुलदीप भाटिया को बधाई प्रेषित की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Betul News – एमजे की उपाधि से अलंकृत हुए कुलदीप भाटिया”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News