Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – ट्रांसफार्मर सुधार रहे लाइन मेन की करंट लगने से मौत,घटना की हो रही जांच

By
Last updated:

Betul News – बैतूल– ट्रांसफार्मर सुधार रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत । घटना से मचा हड़कंप ग्रामीणों सहित बिजली कंपनी के अधिकारी पहुंचे ।अस्पताल अधिकारियों ने घटना की जांच करने की बात की है। बिजली कंपनी के दक्षिण संभाग की घटना ।

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था लाइन मैन | Betul News

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग के पाढर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर सुधार लाइनमैन दम्मू लाल धुर्वे उम्र 58 निवासी बोन्द्री तहसील शाहपुर की करंट लगने से मौत हो गई । बताया जा रहा है कि उड़दन में लखन यादव के खेत के कोने में लाइन खराब हुई थी । जिसको सुधारने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था । घटना शाम 5 बजे के लगभग की है ।

अचानक बिजली चालू होने से लाइन मैन को लगा करंट | Betul News

11 केवी की लाइन खराब हुई थी और ट्रांसफर पर सुधार कार्य चल रहा था ।अचानक बिजली चालू होने से लाइनमैन को ट्रांसफार्मर पर जोरदार करंट लग गया और लाइन मेन वही चिपक गया । घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जिसके बाद बमुश्किल बिजली बंद करने के बाद इसकी सूचना विभाग को दी गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।

जहां पर फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल में फ्रिजर में रख दिया गया है । जिसका कल पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा । वही बिजली विभाग द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है कि कैसे क्या हादसा हुआ है।

पाढर के जेई पंकज सोनी ने बताया कि लाइन पर फाल्ट था और परमिट लेकर लाइन सुधारी जा रही थी । आंधी चल रही थी जिसके कारण इंडक्शन से करंट उतरा और घटना घट गई जांच की जा रही है ।

मृतक के पुत्र ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिताजी को करंट लग गया है और उनकी मौत हो गई है उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे हैं सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे हैं ।

फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई है ।बिजली कंपनी के अधिकारी घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करने वाले हैं।

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “Betul News – ट्रांसफार्मर सुधार रहे लाइन मेन की करंट लगने से मौत,घटना की हो रही जांच”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News