खबरवाणी
बैतूल में शोक की घड़ी: शिवराज सिंह चौहान और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
बैतूल, 15 मार्च 2026।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक Hemant Khandelwal की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर बैतूल में शोक का माहौल बना हुआ है। रविवार को कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan बैतूल स्थित विधायक श्री खंडेलवाल के निवास पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान हो।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री Rajendra Shukla भी बैतूल पहुंचे। उन्होंने भी दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री हेमंत खंडेलवाल और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें






