Betul Crime – चिचोली – चूनालोहमा घावड़ाखार के जंगल में तीन दिन पुरानी लाश पत्ते के नीचे दबी हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक तीन दिन पहले महुआ बीनने के लिए गया था जो कि वापस नहीं आया था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। कल उसका शव बरामद हुआ है।
पत्तों से ढंका मिला शव | Betul Crime
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरसा पिता गिराती धुर्वे उम्र 50 साल निवासी धावड़ाखार तीन दिन पहले महुआ बीननेके लिए जंगल गया हुआ था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार शाम 5 बजे उसका शव घोड़ी देव के जंगल में पत्तों से ढंका हुआ मिला।
- Also Read – Kisan Ka Desi Jugaad – कुत्ते का इस्तेमाल करके किसान ने लगाया तगड़ा दिमाग, आसान हो गया काम
सीमा विवाद में उलझा मामला | Betul Crime
शव मिलने की सूचना भीमपुर पुलिस को दी गई है। जहां पर शव मिला है वह चिचोली और झल्लार थाने की सीमा में आता है इसलिए फिलहाल किसी भी थाने में मर्ग कायम कर नहीं किया गया है। पुलिस के बीच थानों की सीमा को लेकर विवाद सुलझने के बाद मर्ग कायम किया जाएगा।
मृतक के परिजन शव लेकर भीमपुर पहुंच गए हैं। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। चिचोली टीआई तरन्नूम खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है और चिचोली पुलिस कार्रवाई कर रही है। जंगल क्षेत्र होने के कारण थाने की सीमा स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।
गले पर मिले कुल्हाड़ी के निशान | Betul Crime
इस मामले में मृतक के पुत्र लोकेश धुर्वे ने बताया कि उसके पिता का जंगल में पत्ते के नीचे दबे मिले शव को जब देखा गया तो उनके गले में कुल्हाड़ी जैसे किसी धारदार हथियार के निशान बनाए गए हैं। लोकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.