Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Accident News | ट्रक की टक्कर से बाईक सवार की मौत

By
On:

Betul Accident Newsबैतूल। एक ट्रक के चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभाराम पिता मोग्या ताडीलकर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सिहार थाना झल्लार युवक फिलहाल ग्राम दभेरी में रह रहा था और वहीं पर मजदूरी का काम करता था। रविवार शाम 7 बजे के करीब युवक बैतूल आया था बाजार करने के लिए और बाजार करके वापस दभेरी लौट रहा था। तभी रास्ते में इंदौर हाइवे के पास ट्रक ने अचानक ही युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी तभी सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक के शव का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News