Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

bagh ka Video : खेत के कुए से आ रही थी दहाड़ने की आवाज, देखने पहुंचा किसान तो रह गया दंग

By
—
On:

bagh ka Video –एक बाघ अचानक एक गांव मे आ गया और वहां आने के बाद कुए मे गिर गया, जब खेत मालिक खेत पहुंचे तो उन्हें बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी जैसे ही वो कुए पास पहुंचे तो उन्होंने देखा की कुए मे बाघ गिरा हुआ है। कुए मे बाघ होने की खबर सुनते ही वहां एकाएक लोग जमा होने लगे और फिर रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। वीडियो मे आप बाघ की दहाड़ साफ सुन सकते हैं।

कुएं से आई बाघ की दहाड़

किसान के खेत के कुएं से बाघ की दहाड़ सुनाई देने पर किसान ने इसकी सूचना फॉरेस्ट के अमले को दी. वन व‍िभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया.

बाघ को देख कर डर गए लोग

छिंदवाड़ा के चौरई तहसील के हरदुआ गांव में एक बाघ घुस आया. वह जिले के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के कुएं में गिर गया. जब आज गुरुवार सुबह शैलेंद्र पटेल कुएं की तरफ से आ रही आवाजों को सुनकर वहां पहुंचे, तो कुएं के अंदर बाघ को देखकर दंग रह गए.

ट्रेंकुलाइज करके निकाला जाएगा बाहर

शैलेंद्र पटेल ने इसकी सूचना तुरंत पेंच टाइगर रिजर्व की टीम को दी. मौके पर टीम पहुंच गई है. अब वह तय कर रही है क‍ि आख‍िर बाघ को कुएं से बाहर कैसे न‍िकाला जाए. बाघ को कुएं से बाहर न‍िकालने से पहले उसे बेहोश करना भी जरूरी है, नहीं तो बाघ के हमले का डर है. ऐसे में वन‍ व‍िभाग की टीम ने तय क‍िया क‍ि ट्रेंकुलाइज करके बाघ को कुएं से बाहर निकाला जाएगा.

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “bagh ka Video : खेत के कुए से आ रही थी दहाड़ने की आवाज, देखने पहुंचा किसान तो रह गया दंग”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News