Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Arrested : ट्रांसफार्मर काट कर चुराते थे ऑयल,8 कुप्पी ऑयल से भरी बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार

By
On:

शाहपुर (शैलेन्द्र गुप्ता)– ट्रांसफार्मर को आरी से काट कर उसका आए चुराने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है । मुरैना का यह ग्रुप जिले में सक्रिय था और ट्रांसफार्मर से आईल चोरी कर रहा था ।

एसडीओपी शाहपुर महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि थाना शाहपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 261/22 धारा 379भादवि, 136 विद्युत अधिनियम 2003 में आरोपी तलाश के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि चार लोग एक जाइलो कार से सुहागपुर ढाना तरफ से शाहपुर आ रहे हैं । जिनकी गाड़ी में आयल की कुप्पिया है । सूचना पर रेलवे पुलिया के नीचे बरबतपुर पर घेराबंदी कर जायलो वाहन क्रमांक एमपी 06 सीए 2268 को रोक कर चेक किया जिसमें गाड़ी के अंदर आयल की कुप्पिया पाई गई ।

गाड़ी में बैठे लोगों में धरम सिंह पिता गोपाल सिंह कुशवाह,जीतू पिता मंटू कुशवाह , छोटू पिता गोकुल कुशवाह और मनोज पिता पान सिंह कुशवाह सभी निवासी कांसपुरा थाना जौरा जिला मुरैना का होना बताया। जिनसे ऑयल के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 24/04/22 की रात्रि में चारो दोस्तो के द्वारा शाहपुर से भौरा के बीच हाइवे से लगे खेत में ट्रांसफार्मर के निचले हिस्से को लोहे काटने की आरी से काटकर पाइप से प्लास्टिक की कुप्पियो में भरकर चोरी करना स्वीकार किया ।

जिनसे मौके मेमो, जप्ती एवं गिरफ्तारी की गई बाद बताए स्थान की तस्दीक की गई आरोपीगणो से कुल 08 कुप्पीयो में 440 लीटर ट्रांसफार्मर का चोरी गया ऑयल कीमती 52800 रुपए का बरामद हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

2 thoughts on “Arrested : ट्रांसफार्मर काट कर चुराते थे ऑयल,8 कुप्पी ऑयल से भरी बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News