प्रभातपट्टन में छाया मातम, कल होगा अंतिम संस्कार
Army Jawan Death – बैतूल – सेना के जवान तरूण कुमार आठनेरे का हादसे में दुखद निधन हो गया है। इस दुखद खबर के पहुंचने के बाद प्रभातपट्टन के अलावा आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया। आज शाम भोपाल से उनकी पार्थिव देह गृह ग्राम पहुंचेंगी।
ड्रम से टकरा गया सिर | Army Jawan Death
बताया जा रहा है कि हैदराबाद में पदस्थ सेना के जवान तरूण कुमार आठनेरे कुछ दिन पहले अपने घर प्रभातपट्टन आए थे। सोमवार 1 मई को किसी कार्य से भोपाल गए थे। सोमवार की ही रात कटारा हिल्स में उनकी बाइक स्लिप हो गई और सिर ड्रम से टकरा गया, जिसके बाद गम्भीर रूप से घायल होने पर उन्हें एम्स हास्पिटल में एडमिट किया गया। तीन दिन तक उनका इलाज चलते रहा। सिर में खून जमा होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरूवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
नौकरी करते हुए हो गए थे 15 साल | Army Jawan Death
दिवंगत जवान तरूण कुमार आठनेरे के चाचा डॉ. सुभाष आठनेरे ने बताया कि उनकी उम्र 34 साल थी और सेना में नौकरी करते हुए 15 साल हो गए थे। डेढ़ साल बाद उनका रिटायरमेंट होना था। 7 माह पहले ही जम्मू कश्मीर से उनका तबादला हैदराबाद हुआ था। उनकी 4 साल की एक बेटी है।
प्रभातपट्टन में छाया मातम | Army Jawan Death
उनके निधन पर पूरे प्रभातपट्टन में मातम छाया हुआ है। डॉ. सुभाष आठनेरे ने बताया कि आज शाम उनकी पार्थिव देह प्रभातपट्टन लाई जाएगी। कल 11 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत जवान तरूण कुमार आठनेरे को जनप्रतिनिधिगणों के अलावा अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
2025’in en iyi sıralamalı online casinolarını keşfedin. Bonusları, oyun seçeneklerini ve güvenilirliği karşılaştırarak güvenli ve kazançlı oyun deneyimi yaşayıncasino aktiviteleri