Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अब्बू की याद में एम्बुलेंस सेवा शहर को समर्पित

By
On:

खबरवाणी

अब्बू की याद में एम्बुलेंस सेवा शहर को समर्पित

खबरवाणी न्यूज रफीक

सारनी। मानव सेवा की एक मिसाल पेश करते हुए सारणी निवासी पंचू बाबा ने अपने अब्बू की याद में एक एम्बुलेंस सेवा शहर को समर्पित की है। यह सराहनीय पहल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शॉपिंग सेंटर सारणी में शाम 4:00 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुरू की जाएगी।
इस एम्बुलेंस का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। यह सेवा सारणी सहित शहरी क्षेत्र और बैतूल तक मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करेगी। खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर और आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
स्थानीय लोगों ने पंचू बाबा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की सेवाएं जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होती हैं।
अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस सेवा का शुभारंभ सामाजिक समर्पण और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। यह पहल न केवल शहर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News