Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Adipurush Movie – बदले गए विवादित डायलॉग अब कुछ इस तरह होगा संवाद 

By
—
On:

मेकर्स ने “तू” को “तुम” से किया रिप्लेस 

Adipurush Movie – फिल्म आदिपुरुष पर चल रहे लगातार विवाद के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के विवादित डाइलॉग्स हटा दिए गए हैं अब आपको हनुमान जी के मुख से “जलेगी भी तेरे बाप की…” जैसे डायलॉग सुनने को नहीं मिलेंगे। मेकर्स ने अब फिल्म से कुछ विवादित संवाद हटा दिए हैं। जिससे की लगातार फिल्म का विरोध किया जा रहा था।

हटाया गया सबसे विवादित डायलॉग | Adipurush Movie 

फिल्म से जुड़ा सबसे विवादित डायलॉग एक ही था जो की हनुमान जी के किरदार द्वारा बोला गया था जो की कुछ इस तरह था “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की” की जगह हनुमान अब कहते दिखाई देंगे- “कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका की तो जलेगी भी तेरी लंका ही।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार से फिल्म में ये बदलाव कर दिए गए हैं। इनके अलावा कुछ और संवादों को भी बदला गया है। हालांकि भाषा में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ कुछ शब्द बदले गए हैं। जैसे जहां हनुमान को तू कहकर बोल गया था, वहां तुम कर दिया गया है। लंका लगा देंगे की जगह लंका में आग लगा देंगे कर दिया गया है।

और भी चीजें की गई रिप्लेस 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह चेंज नजर आया है। कई ऐसे डायलॉग्स जिनमें पहले तू और तेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था, उन्हें भी बदलकर तुम और तुम्हारा कर दिया गया है। 

इन डायलॉग्स में किया गया बदलाव | Adipurush Movie 

पहले: कपड़ा तेरे बाप का.. तो जलेगी भी तेरे बाप की
अब: कपड़ा तेरी लंका का… तो जलेगी भी तेरी लंका

पहले: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका लगा देंगे।
अब: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका में आग लगा देंगे।

पहले: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया है।
अब: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया है।

पहले: तू अंदर कैसे घुसा… तू जानता भी है कौन हूं मैं
अब: तुम अंदर कैसे घुसे… तुम जानते भी हो कौन हूं मैं

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Adipurush Movie – बदले गए विवादित डायलॉग अब कुछ इस तरह होगा संवाद ”

  1. Normmally I ddo nnot rea article onn blogs, buut I wiuld likle tto say tgat thuis write-up verty flrced mme tto tryy
    aand ddo it! Your writing tastee hass been sufprised me. Thank you, very great article.
    xnxx

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News