Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ABVP Congress – चक्काजाम मामले में कांग्रेस-एबीवीपी आमने-सामने

By
On:

दोनों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की

ABVP Congressबैतूल नेशनल हाईवे फोरलेन पर चक्काजाम का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आमने-सामने आ गए हैं।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोनू बडोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस के अन्य संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी विधायक निलय डागा के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग | ABVP Congress

कांग्रेस के ज्ञापन में बताया गया कि 17 अप्रैल को भोपाल-नागपुर हाईवे पर कुछ लोगों के द्वारा दो घंटे तक चक्काजाम कर मार्ग को बाधित किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी में राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ज्ञापन में मांग की गई कि इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति ना हो और हाईवे पर आवागमन बाधित ना हो इसलिए चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग | ABVP Congress

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस अधीक्षक बैतूल को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि नर्सिंग कालेज प्रशासन की घोर अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता छात्र हित में आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान विधायक निलय डागा वहां पर आए और छात्रों को धमकाते हुए कहा कि उठ जाओ नहीं तो उठवा देंगे।

इस दौरान दोनों पक्षों का मामला तूल पकड़ गया। उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

इनका कहना…

मामले की जांच चल रही है। कालेज प्रबंधन के बयान लिए गए हैं। कौन-कौन छात्र वहां उपस्थित थे इसकी भी जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा किसकी गलती है।

अजय सोनी, टीआई, कोतवाली, बैतूल
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “ABVP Congress – चक्काजाम मामले में कांग्रेस-एबीवीपी आमने-सामने”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News