Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग पीड़िता से रेप के बधाई गर्भपात कराने वालो पर भी हो केस दर्ज, आरोपी को फांसी दो

By
On:

खबरवाणी

नाबालिग पीड़िता से रेप के बधाई गर्भपात कराने वालो पर भी हो केस दर्ज, आरोपी को फांसी दो

अस्पताल में भर्ती पीड़िता जीवन एवं मृत्यु के बीच लड़ रही है जंग

मुलताई। थाना क्षेत्र मुलताई में एक नाबालिग से बार बार दुष्कर्म कर गर्भवती होने के बाद गर्भ गिराने वाले आरोपियों एवं पांडूरना के अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने एवं आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेडी पाटिल सहित युवाओं ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा है। सौपे गए ज्ञापन में बताया थाना क्षेत्र के ग्राम में एक 15 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ डरा, धमकाकर आरोपी द्वारा कई बार रेप किया गया एवं गर्भ ठहर जाने के बाद नाबालिक बेटी को डरा धमकाकर पांडूरना के निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। जिसमे नाबालिक बेटी की हालत गंभीर हो गई, गंभीर हालत में आरोपी द्वारा सही इलाज नहीं कराया गया और जिन डॉक्टरों ने नियम विरूद्ध इलाज किया उससे नाबालिक बेटी जीवन एवं मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।पीड़िता ओर शासन प्रशासन अपने स्तर अच्छे अस्पताल में उपचार कराए, जिससे पीड़िता की जान बच सके।वहीं आरोपी और आरोपी का साथ देने वाले लोगो पर उचित कार्यवाही करते हुऐ नाबालिक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपी को फासी की सजा दी जाए तथा जिस चिकित्सक द्वारा बच्ची का गर्भपात कराया गया उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुऐ चिकित्सक लायसेंस रद्द करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News