खबरवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर महिला कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
सागर टॉवर पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रभारी शांति बालेश्वर रहीं मौजूद
बुरहानपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवं न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस, जिला बुरहानपुर शहर के तत्वावधान में सागर टॉवर, लालबाग चौराहा पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती शांति बालेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन ने कहा कि “धार्मिक स्थलों पर चोरी जैसी घटनाएं लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। और ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकु टॉक ने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। राम के नाम पर वोट मांगने वाले आज राम मंदिर तक की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। पहले वोट चोरी की, फिर सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया और अब भगवान के चढ़ावे तक पर हाथ डालने वालों को संरक्षण मिल रहा है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। हमारी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। कार्यक्रम में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकु टॉक, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला, नगर निगम सभापति अनिता अमर यादव, योजना देवड़ा, मीनाक्षी महाजन, आरती लांडे, सरिता भगत, गोरी शर्मा, मीना सुरवाड़े, मनीषा मुहासे, बबिता वास्केले, रजनी चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।





