खबरवाणी
विधायक ने किया नवीन स्कूल के दो अतिरिक्त कक्षा का लोकार्पण
मुलताई। नगर में स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खनिज मद में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने स्कूल में कमरों की कमी देखते हुए पांच अतिरिक्त कक्ष एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 48 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। इस दौरान नपा अध्यक्ष नीतू पहलाद परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार उपस्थित थे। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक देशमुख ने कहा कि शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों माहौल देकर उनके भविष्य को बेहतर बनाना जरूरी है यह स्कूल भी सांदीपनी स्कूल से बेहतर बने इसके लिए शासन से जो भी आवश्यकता पड़ेगी उनके स्तर से पूर्ण करने का वह प्रयास करेंगे, विधायक देशमुख ने स्कूल में कमरों की कमी को देखते हुए खनिज मद योजना से पांच अतिरिक्त कक्ष एवं 300 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की राशि राशि देने की घोषणा की lनपा अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लगातार कीये जा रहे विकास निर्माण कार्य के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य एवं सहयोग किया जा रहा है l लोकार्पण समारोह में नपा पार्षद सभापति शिल्पा शर्मा, डॉ जीए बारस्कर, सुरेश पौनीकर, पार्षद अजय यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, भाजपा नगर मंडल मंत्री जया जैन, एल्डरमैन बिना पंजाबी, राजू चौबे, महिला मोर्चा से ज्योति साहू, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष राजू चौहान, मुकेश वागद्रे, हरि पठाडे, अभिषेक खंडेलवाल सहित भाजपा पदाधिकारी शाला शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे l





