Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Power supply off: पांच दिन शहर में अलग-अलग दिन रहेगी विद्युत सप्लाई बंद 

By
On:

Power supply off: बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 द्वारा 15 अक्टूबर से 20 अक्टूृबर 2024 तक 11 केव्ही खंजनपुर फीडर, 11 केव्ही ग्रीन सिटी, 11 केव्ही रामनगर, 11 केव्ही सोनाघाटी, 11 केव्ही कालापाठा तथा 11 केव्ही गंज फीडर में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग तिथियों में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। प्रबंधक ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही खंजनपुर फीडर के विनोबा वार्ड, अर्जुन नगर, टेलिफोन कॉलोनी, विकास नगर, विक्टर फोटोकॉपी क्षेत्र, पटेल स्कूल के पास वाला क्षेत्र, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी सरस्वती स्कूल, डिपो रोड, क्रीड़ा परिसर के पास का क्षेत्र खंजनपुर नागदेव मंदिर के आसपास वाले क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


16 अक्टूबर 2024


प्रबंधक ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही ग्रीन सिटी फीडर के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सीटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, आरडी पब्लिक स्कूल के पास, जजेस कॉलोनी में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।


17 और 18 अक्टूबर


प्रबंधक ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रात:: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर के गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जय प्रकाश वार्ड, खखरा जामठी वाले एरिया में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी प्रकार 18 अक्टूबर को प्रात:: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर के कोसमी फाटक, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


19 और 20 अक्टूबर


प्रबंधक ने बताया कि 19 अक्टूबर को प्रात:: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही कालापाठा फीडर के लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड तथा 20 अक्टूबर 2024 को प्रात:: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही गंज फीडर के आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ.मुले गुरूद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाऊसिंग बोर्ड गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News