ट्रेन ट्रैक पर एक छोटा सिलेंडर रखा मिला
Conspiracy: कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास JTTN गुड्स ट्रेन को बेपटरी करने की एक और साजिश सामने आई है। ट्रेन ट्रैक पर एक छोटा सिलेंडर रखा मिला, जिसे देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सिलेंडर से 10 फीट पहले रोक लिया। यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है।यह साजिश ट्रेन को बेपटरी करने की 57 दिनों में 22वीं कोशिश है। इससे पहले, 20 सितंबर को सूरत में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की गई थी, जिसकी जांच अब NIA को सौंपी गई है। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार रात एक स्पेशल ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया, जब उसे सिग्नल मिले बिना ही आगे बढ़ा दिया गया था।देश में ट्रेन को बेपटरी करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार रेलवे एक्ट में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत यदि कोई रेल हादसे की साजिश रचता है, तो उसे देशद्रोह के आरोप में उम्रकैद से लेकर मृत्युदंड तक की सजा दी जा सकती है। वर्तमान में रेलवे अधिनियम-1989 की धारा 151 के तहत ऐसे अपराधों पर अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। नए संशोधन में इसे देशद्रोह की श्रेणी में लाने और सख्त सजा का प्रावधान करने की तैयारी की जा रही है।रेलवे बोर्ड संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगाने और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए अन्य उपायों पर भी विचार कर रहा है।
Betul News : शाहिद बना सिद्दू, युवती को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म
source internet





