Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विद्यालय परिसर में लगाए 111 पौधे, विद्यार्थियों को बताया पेड़ों का महत्व

By
—
On:

खबरवाणी

विद्यालय परिसर में लगाए 111 पौधे, विद्यार्थियों को बताया पेड़ों का महत्व

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित रॉयल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में 111 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रानी खातरकर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की।

इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में 111 पौधों का रोपण किया। इस दौरान प्राचार्य रानी खातरकर ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, फल, फूल, लकड़ी और औषधियां प्रदान करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि पेड़ वर्षा लाने में सहायक होते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए छोटे-छोटे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

कार्यक्रम में शिक्षिका आरती नागले, ममता सियाने, ज्योति लोखंडे, ममता बारोदे, ऋतु यादव, निधि महाले एवं संजीत कुमार चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News