Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Viral Video: गर्मी को चकमा देने के लिए शख्स ने हेयर कट की जगह रख दी बर्फ! देखे मजेदार वीडियो

By
On:

सोशल मीडिया मनोरंजन का खजाना है, जहां आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है. ये वीडियो कभी हंसाते हैं तो कभी हैरान कर देते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं और फनी कमेंट्स कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- भूल भुलैया 2 का Deleted सीन हुआ वायरल! नशे में धुत कार्तिक आर्यन करवा रहा था भूतो से सेटिंग

वीडियो में आखिर क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सैलून में बैठा हुआ दिख रहा है. इस शख्स का पूरा सिर मुंडा हुआ है. लेकिन असल मजेदार बात ये नहीं है. असल में जिस चीज ने लोगों को हैरान किया वो है इस शख्स के सिर पर जमी बर्फ! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. वायरल वीडियो में दिख रहे इस शख्स के पूरे सिर पर बर्फ जमी हुई है. ये देखकर यूजर्स हैरान रह गए और फनी कमेंट्स करने लगे.

लोगों ने क्या कहा?

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘aditya.status_’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर ने सिर्फ वीडियो शेयर किया है और कोई जानकारी नहीं दी है कि ये वीडियो कब और कहां का है और ये शख्स आखिर करवा क्या रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा – “अब फ्लेवर और कलर भी डाल दो.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – “अलादीन के चिराग से निकला जिन्न.” तीसरे यूजर ने कमेंट किया – “बहुत गर्मी लग रही होगी.” चौथे यूजर ने लिखा – “अब प्रोसेसर गर्म नहीं होगा.” वहीं, एक शख्स ने लिखा – “कोई न कोई दिन तो निकलेगा, कभी ना कभी बर्फ भी पिघलेगी.”

तो आप भी इस वायरल वीडियो को जरूर देखें और कमेंट्स में अपने विचार ज़रूर शेयर करें.

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News