Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Chunav Prachar : विवेकानंद वार्ड में प्रीति जैन को मिल रहा हर धर्म और जाति के मतदाता का साथ

By
On:

मुलताई {Chunav Prachar} मुलताई के विवेकानंद वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। मुलताई का यह एकमात्र ऐसा वार्ड है, जिसमें केवल 2 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की प्रत्याशी प्रीति यवनींद्र जैन द्वारा वार्ड में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। घर-घर जाकर उनके द्वारा भाजपा की रीति नीति बताकर वोट मांगा जा रहा है।

प्रत्याशी प्रीति जैन ने कहा कि भाजपा द्वारा ही देश में राम मंदिर का सालों पुराना मुद्दा हल करवाया गया है। वहीं कश्मीर से धारा 370 हटाकर भाजपा ने ऐतिहासिक काम किया है,मुलताई में भी विकास के लिए मतदाताओं द्वारा भाजपा को चुनना चाहिए। उनके समर्थन में वार्ड के सभी जाति एवं धर्म के लोग सामने आ रहे हैं। रोजाना उनके जनसंपर्क में उनके समर्थकों का रैला बढ़ते ही जा रहा है।

प्रीति जैन ने बताया कि उनके पति यवनींद्र जैन नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं एवं वह भी अब पार्षद बनकर वार्ड वासियों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वार्ड की प्रमुख समस्याओं पर उनका ध्यान है एवं वार्ड के विकास के लिए उन्हें काम करना है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News