Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली कुत्ते ने किया हमला

By
—
On:

Betul News – बैतूल – एक किसान खेत में काम कर रहा था इसी दौरान उसके पैर पर एक जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलू धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुनालोमा तहसील भैंसदेही शनिवार रात 7 से 8 बजे के आसपास अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक वहां कोई जंगली कुत्ता आ गया और किसान पर हमला कर दिया। इससे पहले की किसान कुछ समझ पाता उसने पैर पर काट लिया। घटना बाद जैसे ही इसकी जानकारी घायल के परिजन को लगी तो परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News