Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Jan Akrosh Yatra – अपराधों में नंबर 1 है मध्यप्रदेश – पचौरी

By
On:

महिला, बच्चे और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार

Jan Akrosh Yatraबैतूल मध्यप्रदेश में महिलाओं, बच्चों और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। हालत यह है कि जो रिपोर्ट आई है उसमें मध्यप्रदेश नंबर 1 पर है। इसके अलावा नीति आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मामले में मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर है। यहां पर प्रति व्यक्ति आय कम हो गई है जो अब 8 हजार 339 पर पहुंच गई है। उक्त आशय के विचार कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनआक्रोश यात्रा(Jan Akrosh Yatra) के प्रभारी सुरेश पचौरी ने तंदुरीडिलाईट में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करते हैं जिसके कई उदाहरण बैतूल जिले में सामने आए हैं। ताप्ती कारीडोर बनाने की बात कही गई थी लेकिन नहीं बनाया गया। मेडिकल कालेज, कृषि महाविद्यालय, चिचोली में कालेज खोलने की घोषणा की गई लेकिन नहीं बनाए गए। सारनी में पावर प्लांट बनाने की घोषणा की गई लेकिन उसका बजट एलाट नहीं हुआ है। पाथाखेड़ा में नई खदान खोलने की घोषणा की गई लेकिन नहीं खोली गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है।

श्री पचौरी ने प्रदेश स्तर के मुद्दे उठाते हुए कहा कि प्रदेश में 22 हजार घोषणाएं की गई। जो पूरी नहीं हुई है। इनमें एक घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने की बात हुई लेकिन नहीं हुआ, खेती लाभ का धंधा नहीं बन पाया। प्रदेश में 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी झूठे वायदे करने का आरोप लगाया।

श्री पचौरी ने कहा कि देश में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई जो पूरी नहीं हुई। लोगों से वायदा किया कि 15 हजार रुपए महीने उनके खाते में जाएंगे जो पूरा नहीं हुआ। किसान संगठनों ने आंदोलन किए, कृषि उपज को समर्थन मूल्य दिया जाए लेकिन यह मांग भी पूरी नहीं हुई। बुलेट ट्रेन की बात की गई जो सही नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नोटबंदी की जानकारी सरकार के वित्त मंत्री को भी नहीं थी। महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो रहे हैं।

श्री पचौरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने वचन पत्र में जो वायदे किए थे उसके अनुसार 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 87 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल कम किए। अब कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने भी पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। गाय के नाम पर राजनीति होती है। जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान गाय को टक्कर मार दी और गाय की मौत हो गई लेकिन यात्रा रूकी नहीं। हर क्षेत्र में धोखा दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड में मुर्दो के नाम पर पैसा निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी करते और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ नारियल फोडऩे का काम करते हैं।

कांग्रेस जल्द जारी करेगी सूची | Jan Akrosh Yatra

गुटबाजी के सवाल पर श्री पचौरी ने जवाब दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए बहुत सारे क्षेत्रों के नाम तय हो गए हैं और जल्द ही कांगे्रस सूची जारी करेगी। किसी भी तरह की गुटबाजी कांग्रेस में नहीं है। महिला आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने महिला आरक्षण का फैसला लिया था और इसका लाभ महिलाओं को स्थानीय चुनाव में मिल रहा है। उस समय बिल राजसभा में पास हो गया था लेकिन लोकसभा में पास नहीं हो पाया था। कांग्रेस इस बिल का स्वागत करती है। इस महिला आरक्षण को लागू होने में समय लगेगा। इसका अगले लोकसभा चुनाव में महिलाओं का लाभ मिलेगा। वैसे इस चुनाव में कांग्रेस अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट दे रही है।

पत्रकारवार्ता में जिले के प्रभारी चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव समीर खान, आदिवासी कांग्रेस के रामू टेकाम, सेवादल के अनुराग मिश्रा, महिला कांग्रेस नेत्रियों में मोनू निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, सीमा अतुलकर उपस्थित थे। संचालक संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Jan Akrosh Yatra – अपराधों में नंबर 1 है मध्यप्रदेश – पचौरी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News