घर लानी है सनरूफ वाली कार, तो 10 लाख के बजट में आती हैं ये जबरदस्त कारें
Sunroof Wali Car – आज इस आधुनिक दुनिया में गाड़ियां भी काफी आधुनिक हो चुकी हैं जहाँ एक ओर गाड़ियों में हमें कई तरह के अलग अलग फीचर्स देखने मिल रहे हैं तो एक कमाल फीचर्स और गाड़ियों में देखने मिल रहा है जो की है सुन रूफ जिससे गाड़ी की लग्जरी में और चार चाँद लग जाते हैं। मगर इन सनरूफ वाली गाड़ियों का बजट काफी ज्यादा होता है। लेकिन अगर आपका बजट 10 लाख रूपये है तो आपके लिए हम ऐसी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके बजट में परफेक्ट बैठेंगी और इनमे आपको सनरूफ भी मिल जाएगा।
Mahindra XUV 300

महिंद्रा की एक्सयूवी 300 एसयूवी में सनरूफ मिलता है. अन्य फीचर्स की बात करें तो Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक, क्रूज़ कंट्रोल, 7 एयरबैग भी शामिल हैं. एक्सयूवी 300 की एक्स-शोरूम स्टार्टिंग प्राइस 7.99 लाख रुपये है |
- ये भी पढ़िए :- Sher Aur Bandar Ka Video – जंगल के राजा को बंदर ने खदेड़ा
Hyundai i20 | Sunroof Wali Car

इस लिस्ट में दूसरी कार हुंडई की आई 20 है. इसमें भी आपको सनरूफ फीचर मिलता है साथ ही Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक एयर प्यूरीफायर, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटो LED हेडलाइट्स 6 एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है. आई 20 की एक्स-शोरूम स्टार्टिंग प्राइस 7.46 लाख रुपये है.
Tata Nexon

तीसरे विकल्प के रूप में आप टाटा नेक्सन को चुन सकते हैं, इसमें भी सनरूफ के साथ Android Auto और Apple CarPlay के साथ सात-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कमांड, एक कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. नेक्सन की एक्स-शोरूम स्टार्टिंग प्राइस 7.99 लाख रुपये है.
Hyundai Venue | Sunroof Wali Car

चौथे ऑप्शन के रूप में हुंडई की वेन्यू एसयूवी का चुनाव कर सकते हैं, इसमें आपको सनरूफ के साथ-साथ एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसी कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. वेन्यू की एक्स-शोरूम स्टार्टिंग प्राइस 7.77 लाख रुपये है.
Kia Sonet

किआ ने भारतीय बाजार में सोनेट के सनरूफ वेरिएंट को लॉन्च कर दिया, इसे कंपनी ने स्मार्टस्ट्रीम जी1.2 एचटीके+ वेरिएंट में पेश किया है. जिसकी कीमत 9.76 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गयी है.






**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.