Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सिविल न्यायालय भूमि आवंटन, सहित अन्य मांगों को लेकर हेमंत खंडेलवाल से मिले आठनेर के अधिवक्तागण

By
On:

खबरवाणी

सिविल न्यायालय भूमि आवंटन, सहित अन्य मांगों को लेकर हेमंत खंडेलवाल से मिले आठनेर के अधिवक्तागण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक ने अधिवक्ताओं को किया आश्वस्त,कहा जल्द करेंगे अधिकारियों से चर्चा*

आठनेर :- म.प्र.उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा आठनेर तहसील में सिविल न्यायालय खोले जाने संबंधित आदेश होने के उपरांत से ही आठनेर नगर के अधिवक्ता गण लगातार लंबे समय से शीघ्र नगर में सिविल न्यायालय शुरू होने की मांग करते आ रहे हैं।

सिविल न्यायालय संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर आठनेर के अधिवक्ता गणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूलआठनेर विधायक हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की ।

वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गायकवाड़ ने बताया कि आठनेर तहसील के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश की जानकारी उपरांत तहसील आठनेर में जल्द सिविल न्यायालय खोले जाने के मांग लगातार की जा रही है , साथ ही इस संबंध में सिविल न्यायालय हेतु भूमि आवंटन में विलंब और आठनेर थाना क्षेत्र से करीब 7-8 पंचायत को मुलताई थाने में शामिल किए जाने से आम जनता सहित अधिवक्तागणों लंबी दूरी तय करना पड़ता है जिसे आम जनों को न्याय प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिन विषयों को लेकर अधिवक्ता गणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर सिविल न्यायालय हेतु भूमि आवंटन करने और आठनेर थाने से मुलताई थाने में शामिल किए गए गांव को पुनः आठनेर थाने में शामिल करने की मांग की गई है। श्री खंडेलवाल ने भी अधिवक्ता गणों की मांगों को जायज मानते हुए जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों से चर्चा कर सिविल न्यायालय हेतु भूमि आवंटन करने और सभी विषयों पर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया अधिवक्तागणों ने विधायक हेमंत खंडेलवाल से सार्थक चर्चा पर खुशी व्यक्त की । विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के दौरान भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ,वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष राठौर , अनिल कनाठे,विशाल महाले, परेश मगरदे, दिवाकर पंडाग्रे ,विजय गायकवाड़,सुभाष आज़ाद,राजू लोखंडे, ओमकार आजाद,संजीव गावंडे,दिनेश राठौर, तुलसीराम दोड़के,प्रीतम सलाम, तेजस आशीष कुयटे अधिवक्तागण मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News