Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भुजलिया पर्व पर नवयुवक जय बजरंग अखाड़ा साहू समाज द्वारा निकाला जायेगा अखाड़ा 

By
On:
खबरवाणी
भुजलिया पर्व पर नवयुवक जय बजरंग अखाड़ा साहू समाज द्वारा निकाला जायेगा अखाड़ा 

मुलताई। पवित्र नगरी में भुजरिया पर्व पर शनिवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवयुवक जय बजरंग अखाड़ा साहू समाज समिति मुलतापी के पहलवानों द्वारा हेरतअंगेज करतब दिखाए जाएगे।अखाड़े के बुजुर्ग पहलवानों ने बताया गया कि आजादी के उपलक्ष्य में सन् 1947 से प्रारंभ हुए प्राचीन नवयुवक बजरंग अखाड़ा की समिति द्वारा सतत 80 वर्ष से नागपंचमी के पर्व पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ अखाड़ा का अभ्यास प्रारंभ किया जाता है जिसमें आज पहलवानों का अभ्यास पुर्ण हुआ।भुजरिया पर्व पर नवयुवक बजरंग अखाड़ा द्वारा गाजे बाजे के साथ समाज की महिलाएं सर पर भुजलिया लेकर अखाड़ा के साथ शक्ति प्रदर्शन कर एकता का परिचय देते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है जिसमें सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज प्रदर्शन किया जाता है। विशेष रूप से अखाड़े में शरिर पर से भारी बाइक उठाना, नुकीली कीलों पर लेटकर छाती पर से मोटर सायकल गुजारना, सिर पर टयूब लाईट फोड़ने, 1 किन्टल का शरीर पर पत्थर रखकर फोडना, आग में से निकलना तलवार बाजी, लाठी भाला घुमाना, शरीर पर टूय्बलाईट फोडना, भारी वाहन खिचना, टाइल्स फोड़ना, हाथो से नारियल फोड़ाना, मुह से आग निकालना, पट्टा शरीर पर से निकालना व अन्य हैरतंगेज करतब,प्रदर्शन होगे देखने के लिए जगह-जगह नगरवासी एकत्रित होते हैं

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News