कन्या शाला गंज में पदस्थ है शिक्षक
Teacher Suspended – बैतूल – स्कूल में शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने जाने वाले शिक्षक की शिकायत होने पर संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है। कन्या शाला गंज में पदस्थ शिक्षक चिरोंजी लाल नर्रे की शिकायत मिलने पर नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक ने उन्हें कल सस्पेंड कर दिया है।
- ये भी पढ़िए :- Bigg Boss 17 – इस थीम पर होगा बिग बॉस 17 तीन नाम हुए पक्के
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक चिरोंजीलाल नर्रे शासकीय कन्या उमावि गंज में पदस्थ हैं। वे शराब के नशे में स्कूल आते थे उनको कई बार मौखिक और लिखित रूप से चेतावनी दी गई। इसके बावजूद भी उनके व्यवहार में किसी भी तरह का सुधार नहीं आया। गौरतलब है कि शहर का सरकारी प्रतिष्ठित स्कूल होने और यहां पर लगभग 1100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके अलावा स्कूल में महिला शिक्षकों की भी संख्या ज्यादा है।
चिरोंजीलाल नर्रे के इस व्यवहार छात्राओं के साथ ही महिला स्टाफ पर भी बुरा असर पड़ रहा था। उनको दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए संयुक्त संचालक अरविंद्र सिंह ने सस्पेंड(Teacher Suspended) कर दिया है। इस दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुलताई निर्धारित किया गया है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.