Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – पर्याप्त रुपए होने के बाद भी बंद कर दिया खाता

By
On:

बैंक की लापरवाही से देना पड़ा 455 की जगह 1200 रुपए

Betul Newsबैतूल ग्राहक के खाते में पर्याप्त राशि होने के बावजूद भी उनका खाता बैंक ने फ्रीज कर दिया। इससे जहां उपभोक्ता को टोल पर 455 रुपए की बजाए 1200 रुपए देने को मजबूर होना पड़ा। वहीं उपभोक्ता को मानसिक रूप से क्षति भी पहुंची है। इसके लिए उपभोक्ता द्वारा बैंक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कर सलाहकार जगमोहन खण्डेलवाल अपने निजी कार्यों से बैतूल से नागपुर जा रहे थे। इस दौरान मिलानपुर टोल पर उनके फास्टट्रैक से राशि नही कट पा रही थी क्योंकि बैंक द्वारा उनका खाता उन्हें बिना जानकारी के फ्रीज कर दिया गया था। इसकी वजह से श्री खण्डेलवाल को 455 रुपए की जगह 1200 रुपए टोल टैक्स देने को विवश होना पड़ा।

श्री खण्डेलवाल ने बताया कि जब उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर काल किया तो वहां से बताया गया कि आपके एकाउंट से होल्ड 6 घंटे बाद हटा दिया जाएगा। हेल्पलाइन पर बैंक के प्रतिनिधि ने कहा की खाता धारक की सुरक्षा के लिए बैंक इस तरह से खाते को कभी-कभी फ्रीज कर देती है फिर खाता धारक के अनुरोध पर खाता चालू कर देती है।

हुई मानसिक क्षति | Betul News

उपभोक्ता वरिष्ठ कर सलाहकार श्री खण्डेलवाल ने कहा कि बैंक की इस हरकत की वजह से उन्हें मानसिक रूप से क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि बैंक की इस एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ वह कार्यवाही भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा फास्ट टैग ब्लॉक कर दिया गया और टोल नाके पर जाकर मुझे 1 घंटे तक इस प्रक्रिया को समझने की मशक्कत करनी पड़ी और नागपुर आने- जाने में 455 रुपए की जगह मुझे 1200 रु. का टोल देना पड़ा। मेरे खाते में 1976 रुपए होने के बाद भी टोल नाकों पर पेनाल्टी भरनी पड़ी। जबकि मैंने 5 अगस्त को भी खाते से ट्रांजैक्शन किया था और मिलनपुर टोल पर 50 रु. मेरे खाते से कटे थे तो यह भी नहीं कहा जा सकता कि मेरा खाता इन एक्टिव था।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Betul News – पर्याप्त रुपए होने के बाद भी बंद कर दिया खाता”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News