Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

By
On:

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सारनी। सलैया बगडोना के बीच पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालकृष्ण स्कूल  के पास भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस क्रमांक MP-04-PA-2457 ने बाइक क्रमांक MP-48-MX-5924 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सनीराम पिता सुखलाल मर्सकोले (50 वर्ष), निवासी रतनपुर गांव, थाना रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 112 टीम और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सनीराम को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और हादसा लापरवाही के कारण हुआ। सारनी बेतूल स्टेट हाईवे  पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News