खबरवाणी न्यूज
सारनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिग अपहरण मामलों में सफलता
खबरवाणी न्यूज रफीक
सारनी। थाना सारणी क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मामले में अपहर्ता तथा दूसरे मामले में अपहृता को दस्तयाब कर लिया।
प्रकरण क्रमांक 234/2026 में 26 अगस्त को नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी माध्यम से प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को चन्द्रपुर भेजा गया, जहां से अपहर्ता को दस्तयाब किया गया।
इसी तरह प्रकरण क्रमांक 265/2026 में 25 अगस्त को नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सारणी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिगों की तलाश में सफलता मिली। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।





