Kia Seltos Facelift: देश के एसयूवी बाजार में किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया है। कंपनी ने इसे 10.89 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट X-Line की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी है। आपको बता दें कि नई सेल्टोस आपको डीजल और पेट्रोल दोनों इंजनों में कुल 18 वेरिएंट में मिल जाएगी। सबसे पहले इस एसयूवी को 4 जुलाई के दीन पेश किया गया था और कीमत की घोषणा होने से पहले ही इसकी कुल 13,424 यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। कंपनी ने नई सेल्टोस को मस्कुलर एक्सटीरियर, ADAS लेवल 2 के साथ ही 32 सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
यह भी पढ़े – mp election survey – प्रत्याशी के लिए मचा घमासान, सर्वे में विधायक दिख रहे पीछे
Kia Seltos Facelift का इंजन
इस एसयूवी को 3 इंजन ऑप्शन क्रमशः 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी ने उतारा है। जिसमें पहला 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल जो 115bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क, दूसरा 1.5L डीजल इंजन जो 115bhp का पावर और 253Nm का टॉर्क और तीसरा 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन जो 160bhp की पावर और 253Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक, 6-स्पीड iMT, IVT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी देखने को मिल जाएगा।
यह भी पढ़े – BJP NEWS – प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ हो एफआईआर – डॉ. पंडाग्रे
कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है Kia Seltos Facelift
इस एसयूवी में बेहतर सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एचएसी (हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल), ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), और वीएसएम (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें आपको 26.04 सेमी फुली डिजिटल क्लस्टर और 26.03 सेमी एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन के साथ डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, 18 इंच क्रिस्टल कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स और डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर जैसे सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इस एसयूवी में आपको स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी कंपनी दे रही है।






**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.