Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Suicide : महिला ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत  

By
On:

बैतूल – एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया कि सुरेखा मर्सकोले पति मारुति मर्सकोले उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम ठेसका ने कल दोपहर 2:00 बजे के आसपास घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। वही मृतिका के पति मारुति मर्सकोले ने बताया है कि मैं मेरे बच्चे के साथ बाजार गया हुआ था। जब वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया तो देखा तो मेरी पत्नी ने फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पंचनामा कर शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम करने के उपरांत सौंप दिया है। वहीं मारुति मर्सकोले ने बताया है कि हमारे तीन बच्चे हैं, दो लडक़ी और एक लडक़ा है। घर में इसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं की ना ही कोई विवाद हुआ था।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News