Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Fire : आग की भेंट चढ़ गए तीन लाख के पाइप

By
On:

व्यापारी का आरोप अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग

आमला(पंकज अग्रवाल) – बीती रात शनिचरा बाजार में रखे पाइप में आग लगने से कुमार निवाड हाउस के संचालक का तीन लाख रुपए का पाइप जलकर खराब हो गया।

हार्डवेयर दुकान के संचालक रामकिशोर प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे आग लगने की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घर के पानी से आग बुझाई। नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह आग को काबू में किया। उन्होंने बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने पाइप में आग लगाई है। आग लगने से बोर में उपयोग किए जाने वाला और खेतो में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाला करीब 3 लाख का पाइप खराब हो गया।

उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारियों के सामान की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News