Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Perfume : इस फूल का अर्क बिकता है 10 लाख रूपये किलो!, तीसरे नंबर पर है चन्दन

By
On:

गुलाब के परफ्यूम के इतने महंगे होने की वजह आई सामने दरअसल गुलाब का अर्क मतलब इसेंशियल ऑइल 10 लाख रूपये किलो तक बिकता है, कीमत सुन कर आप भी चौक गए ना। इसेंशियल ऑइल मतलब ऐसा अर्क जो की पूरी तरह प्राकृतिक हो और उसमे किसी भी तरह की मिलावट ना हो। इसेंशियल ऑइल को प्रोसेस करने के बाद इससे परफ्यूम त्यार किया जाता है।गुलाब के बाद दूसरे नंबर पर आता है जेस्मिन(चमेली), और तीसरे नंबर पर आता है चन्दन

फूलों के अलावा इन चीजों से भी निकाला जाता है इसेंशियल ऑइल

इसेंशियल ऑइल जिनसे परफ्यूम तैयार किए जाते हैं, वह सिर्फ फूलों से नहीं मिलाता… बल्कि फलों, पत्तियों, छाल, तने और जड़ों से भी मिलता है। जानकारों की माने तो परफ्यूम के लिए फूलों के साथ फलों के इसेंशियल ऑइल भी निकाले जाते हैं। पाइनएपल, चीकू, संतरा, केला यहां तक कि चट्टानों और मिट्‌टी से भी इसेंशियल ऑइल बनाया जाता है। इसकी कीमत 100 रुपए किलो से शुरू होती है और 10 लाख रुपए किलो तक जाती है। ऑइल जितना शुद्ध होगा, उसकी कीमत उतनी ज्यादा रहेगी।

रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली इन चीज़ोए होता है इसेंशियल ऑइल

टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम, कॉस्मेटिक्स, अगरबत्ती और खाने में उपयोग किया जाने वाले तेल में भी इसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल किया जाता है। अरोमा एटसिरी, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि अमित शर्मा रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली 85 फीसदी चीजों में ये मौजूद होते हैं। इनकी कीमतें इनकी क्वालिटी और प्रोडक्ट पर निर्भर करती हैं।

इतनी मात्रा में माल होता है एक्सपोर्ट

ऐसे देखा जाए तो सैकड़ों प्रकार के इसेंशियल ऑइल हैं लेकिन परमफ्यूम, अगरबत्तियों व साबुन में गुलाब, चंदन, जैस्मिन के इसेंशियल ऑइल का उपयोग होने की स्थिति में इनकी कीमत बढ़ जाती है। यही कारण है कि इन सुगंध वाले उत्पाद काफी महंगे होते हैं। साधारणत: निर्माता 6 हजार रु. से लेकर 25 हजार रु. किलो तक का ऑइल यूज करते हैं। बहुत ही कम कंपनियां 10 लाख रुपए किलो वाला गुलाब का आइल उपयोग करती हैं। इस एक किलो ऑइल में पानी, केमिकल मिलाकर छोटी-बड़ी हजारों शीशी परफ्यूम तैयार हो जाता है। इसकी मात्रा के हिसाब से इनकी कीमत तय होती है। 80 प्रतिशत माल एक्सपोर्ट होने से इस कारोबार में प्रतिसाद अच्छा है और विदेशों में इन तीनों सुगंध को खूब पसंद किया जाता है।

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News