खबरवाणी
पुलिस ने ढाबो पर दबिश देकर पकड़ी शराब
मुलताई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देश पर मुलताई पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित ढाबो पर दबिश अवैध शराब जप्त की है।तिसी विकास पटेल ने बताया अवैध व जहरीली शराब के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी एसके सिंह की मार्गदर्शन में 10 सितम्बर कोअलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी गई तथा होटल व लॉज की चेकिंग की गई।इस दौरान पुलिस द्वारा परमंडल जोड़ के पासआरोपी राजेश पिता रघुनाथ भुमरकर निवासी भगतसिंह वार्ड, मुलताई के कब्जे से 12 पाव एवं पारेगांव रोड हाईवे पर आरोपी मिथुन पिता मदनलाल पवार उम्र 38 साल, निवासी भगतसिंह वार्ड, मुलताई के कब्जे से 1 नग बीयर, 2 नग अंग्रेजी पाव एवं 11 पाव देशी शराब जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 ए आबकारी अधिनियम केस दर्ज किया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास पटेल, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक प्रिंस, विवेक,अरविंद, सेवाराम एवं गोपाल की मुख्य भूमिका रही।




