Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident : दूध वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, 1 घायल

By
On:

भैंसदेही पेट्रोल पंप के पास टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

बैतूल – जिले भैसदही पेट्रोल पंप के पास आज सुबह लगभग 6 बजे दूध ले जा रहे वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश परते उम्र 65 वर्ष निवासी पोपटी और उनका साला शिक्षक परसु वाडिवा दहेज का सामान लेकर भैंसदही से अपने घर पोपटी जा रहे थे तभी भैंसदेही पेट्रोल पंप के पास दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में शिक्षक परसु वाडिवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश परते गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें तत्काल भैसदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था परंतु हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रिफर कर दिया गया है। वही परिजनों ने बताया है कि दूध वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News