Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Police : मासूम से रेप करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस

By
Last updated:

झल्लार – एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक 7 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का झल्लार पुलिस ने आज जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। आज जुलूस निकालने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि कल सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र की करीब 7 वर्ष की मासूम के परिजनों ने आरोपी योगेश पिता स्वर्गीय माखन बडोदे उम्र 24 साल के विरुद्ध लैंगिक प्रवेशन (बलात्कार) कर हमला करने एवं जान से मारने संबंधी रिपोर्ट की थी। इस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (3), 323, 506 भादवि 5 (एल)/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। पीडि़ता का जिला चिकित्सालय बैतूल से मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News