Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Crime – पत्ते के नीचे दबा मिला तीन दिन पुराना शव, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त

By
On:

Betul Crimeचिचोली चूनालोहमा घावड़ाखार के जंगल में तीन दिन पुरानी लाश पत्ते के नीचे दबी हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक तीन दिन पहले महुआ बीनने के लिए गया था जो कि वापस नहीं आया था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। कल उसका शव बरामद हुआ है।

पत्तों से ढंका मिला शव | Betul Crime

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरसा पिता गिराती धुर्वे उम्र 50 साल निवासी धावड़ाखार तीन दिन पहले महुआ बीननेके लिए जंगल गया हुआ था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार शाम 5 बजे उसका शव घोड़ी देव के जंगल में पत्तों से ढंका हुआ मिला।

सीमा विवाद में उलझा मामला | Betul Crime

शव मिलने की सूचना भीमपुर पुलिस को दी गई है। जहां पर शव मिला है वह चिचोली और झल्लार थाने की सीमा में आता है इसलिए फिलहाल किसी भी थाने में मर्ग कायम कर नहीं किया गया है। पुलिस के बीच थानों की सीमा को लेकर विवाद सुलझने के बाद मर्ग कायम किया जाएगा।

मृतक के परिजन शव लेकर भीमपुर पहुंच गए हैं। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। चिचोली टीआई तरन्नूम खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है और चिचोली पुलिस कार्रवाई कर रही है। जंगल क्षेत्र होने के कारण थाने की सीमा स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

गले पर मिले कुल्हाड़ी के निशान | Betul Crime

इस मामले में मृतक के पुत्र लोकेश धुर्वे ने बताया कि उसके पिता का जंगल में पत्ते के नीचे दबे मिले शव को जब देखा गया तो उनके गले में कुल्हाड़ी जैसे किसी धारदार हथियार के निशान बनाए गए हैं। लोकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul Crime – पत्ते के नीचे दबा मिला तीन दिन पुराना शव, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News