आमला (पंकज अग्रवाल)- पत्नी की हत्या कर उसके शव को जमीन में गाड़ देने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
आमला टीआई संतोष पन्द्रे ने बताया घटना 13 मई 22 के शाम करीबन 17.45 बजे जरिये डायल 100 सूचना मिली कि ग्राम गवाडी नीमझिरी मे सालिक राम उइके ने अपनी पत्नि गुलसो बाई की हत्या करके घर के पीछे गड्डा खोदकर दफना दिया है। उक्त सूचना की तस्दीक की गई जो सालिकराम के घर के पीछे ताजी खुदी हुई होकर दबी हुई मिट्टी पाई गई।
सालिकराम की माँ केजो बाई ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी छोटी बहु गुलसो बाई का कुछ पता नही चल रहा है सबब गुम इंसान क्रमाँक 51/22 कायम कर जाँच मे लिया गया। रात्री का समय होने से घटना स्थल और सालिकराम के घर को सुरक्षित किया गया।
बाद दिनाँक 14/05/22 को प्रातः गवाहों की सूचना के आधार पर उक्त स्थान की खुदाई निमयानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रभात मिश्रा की उपस्थिति मे कराई जाकर गुमशुदा गुलसो बाई का शव बरामद किया गया। जिसका पीएम सीएचसी आमला से कराई गई।
गुम इंसान जाँच पर प्रथम दृष्टया गुलसो बाई की मृत्यु अप्राकृतिक रूप से होना पाया जाने से संदेही सालिकराम के खिलाफ अप.क्र. 381/2022 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
यह कि संदेही सालिकराम दिनाँक 13/05/2022 से अज्ञात जहरीली वस्तु खा लेने से जिला अस्पताल बैतूल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जो आज दिनाँक 16/05/2022 को उपचार उपरांत डिस्चार्ज होने पर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसने गवाहों के समक्ष जुर्म स्वीकार बताया कि गुलसो बाई से झगड़ा होने पर गला दबाकर हत्या करना और शव को हल्दी लगाकर घर के पीछे गड्डा खोदकर गाड़ देना बताया है।
आरोपी की निशादेही से गड्डा खोदने मे प्रयुक्त गैती व फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी सालिकराम उइके पिता मंशाराम उइके उम्र 45 साल नि. ग्राम गवाड़ी नीमझिरी थाना आमला जिला बैतूल के खिलाफ साक्ष्य होने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारण्ट जारी होने से उपजेल मुलताई दाखिल कराया गया है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.