Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Shaniwar Ke Upay: 31 दिसंबर रात में चुपके से करें ये खास उपाय, नए साल में दुख-कष्ट होंगे दूर।

By
Last updated:

साल के आखिरी दिन अपने कष्टों और संकटों से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के ज्योतिषीय उपायों का जिक्र किया गया है. इस बार साल के आखिरी दिन शनिवार पड़ रहा है. ऐसे में ये उपाय आपके नए साल को खुशनुमा बना सकते हैं.

Shaniwar Ke Upay: कहा जाता है कि शनि की बुरी नजर व्यक्ति को बर्बाद कर देती हैं. वहीं, शनि अगर किसी से प्रसन्न होते हैं, तो उसे जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. वे व्यक्ति राजा की तरह जीवन जीता है. ऐसे में नए साल की शुरुआत से पहले साल के आखिरी दिन शनि देव से जुड़े कुछ उपाय आपको परेशानियों और कष्टों से मुक्त कर सकते हैं.

साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को शनिवार होने के कारण आपके पास अच्छा मौका है कि आप शनिदेव की कृपा पा सकें. इतना ही नहीं, कुंडली में मौजूद शनि दोष और शनि की महादशा से बचने के लिए आज की रात बेहद खास है. कहते हैं कि आज की रात अगर शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों को कर लिया जाए, तो व्यक्ति को नए साल में किसी तरह के कष्ट और दुखों का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए जानें आज रात शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या किया जा सकता है.

Shaniwar Ke Upay: 31 दिसंबर रात में चुपके से करें ये खास उपाय, नए साल में दुख-कष्ट होंगे दूर।

शनिवार की रात कर लें ये उपाय (Shaniwar Ke Upay)

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव की महादशा से बचने के लिए शाम को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जला दें. इस दौरान सरसों के तेल के दीपक में काले तिल के कुछ दाने डालना बिल्कुल न भूलें. इससे शनि देव प्रसन्न होकर भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं.
  • जीवन में आ रही परेशानियों और कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रखें पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जालने से विशेष लाभ होता है.
  • ऐसा भी कहा जाता है कि शनिवार के दिन काले कुत्ते की सेवा से भी शनि देव की कृपा पाई जा सकती है. इसलिए आज रात काले रंग के कुत्ते को सरसों के तेल से चिपुड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं. इससे कुंडली में मौजूद राहु-केतु के दोषों से मुक्ति मिलती है.
  • धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शनि देव को लोबान बेहद प्रिय है. ऐसे में शनिवार की रात घर में लोबान जलाएं. इसके धुएं से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. साथ ही, घर के लोगों की सेहत में भी सुधार होता है.

Shaniwar Ke Upay: 31 दिसंबर रात में चुपके से करें ये खास उपाय, नए साल में दुख-कष्ट होंगे दूर।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Shaniwar Ke Upay: 31 दिसंबर रात में चुपके से करें ये खास उपाय, नए साल में दुख-कष्ट होंगे दूर।”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News