Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Anand Mahindra Tweet – इंटरनेट पर वायरल हुई AJITDAS के जूते की तस्वीरें, Anand Mahindra ने शेयर की ADIDAS के भाई की फोटो  

By
On:

Anand Mahindra Tweetआज कल शो ऑफ और सोशल मीडिया का जमाना है जहाँ लोग हमेशा खुद को दूसरे से अलग दिखाने की होड़ में लग रहते हैं। सभी एक से एक ब्रांडेड चीज़े इस्तेमाल करके खुद को सबसे बेहतर बताने में पीछे नहीं हटते। लेकिन जिस तरह बड़े बड़े ब्रांडो की डिमांड मार्किट में बढ़ रही है। उसी से ऐसा हो रहा है की बड़े बड़े ब्रांड की कॉपियां भी जम कर मार्केट में आ जाती हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ऐसे ही एक प्रोडक्ट की तस्वीर शेयर की है जिसमें स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास (Adidas) की ब्रांडिंग है, लेकिन एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ।  

Anand Mahindra ने शेयर किया शानदार ट्वीट(Anand Mahindra Tweet

करीब से देखने पर पता चलता है कि नकली जूते पर एडिडास को ‘अजीतदास’ लिखा गया है, जबकि कुछ को यह बेतुका लग सकता है. आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मजाक में कहा कि यह नाम पूरी तरह से लॉजिकल है. आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, ‘इसका सीधा सा मतलब है कि आदि का एक भाई है जिसका नाम अजीत है. वसुधैव कुटुम्बकम?’ पोस्ट ने लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित किया और यूजर्स से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने एडिडास की तरह एक और टी-शर्ट दिखलाई, जिसमें एडिडास की जगह कालीदास लिखा हुआ था.

लोगों  ने लिए जम कर मजे(Anand Mahindra Tweet

पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स मजाक में पोस्ट लिखने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘आदि का अर्थ है पहला, अजित का अर्थ है अजेय. कुछ संबंधित लगता है. एडिडास और अजीतदास चचेरे भाई होने चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम अपने कॉलेज के दिनों में ऐसी मजेदार बातें करते थे आदि और दास दो भारतीय भाइयों ने विदेश में एडिडास की शुरुआत की और इसकी जड़ें भारत से हैं. आपका ट्वीट देखकर अच्छा लगा.’ एक तीसरे यूजर ने पोस्ट को देखने के बाद लिखा, ‘शायद एडिडास का भाई कुंभ मेले में कहीं खो गया था. अब जाकर जूते के ब्रांड में मिले.’

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Anand Mahindra Tweet – इंटरनेट पर वायरल हुई AJITDAS के जूते की तस्वीरें, Anand Mahindra ने शेयर की ADIDAS के भाई की फोटो  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News