Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Video : विचलित करती तस्वीर, आइसक्रीम लेने गई बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

By
On:

विदिशा में 5 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। वह घर के बाहर बच्चों के साथ निकली थी। गली से दौड़कर गुजर ही रही थी कि कुत्ता उस पर टूट पड़ा।

बच्ची का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार दोपहर‎ करीब 3.30 बजे की है। नंदवाना‎ निवासी मिलन अग्रवाल‎ की पांच साल की बेटी आर्या अग्रवाल आइसक्रीम लेने के‎ लिए घर से बाहर निकली‎ थी। आर्या अन्य दो बच्चों के साथ आइसक्रीम लेने के लिए दौड़ी। सबसे पीछे आर्या थी, अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर लपका। कुत्ते ने आर्या को जमीन पर गिरा दिया। कुत्ता बच्ची के पैर को मुंह में दबाकर उसे नोंचने लगा।
गली से निकल रहे दो लोग बच्ची की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़े। एक ने कुत्ते को बैग से और पत्थर मारकर भगाया। बच्ची के पैर को कुत्ते ने बुरी तरह नोंच लिया। परिवार और पड़ोसी उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Video : विचलित करती तस्वीर, आइसक्रीम लेने गई बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

  2. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News