Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नगर, नम आंखों से दी विदाई

By
—
On:

खबरवाणी

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नगर, नम आंखों से दी विदाई

मां बिजासन मंदिर स्थित नदी में विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, शनिवार सुबह भी जारी रहा सिलसिला

भौंरा। गणेश उत्सव के समापन पर नगर में गुरुवार से शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। विभिन्न गणेश मंडलों और घरों में स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे। मां बिजासन मंदिर स्थित नदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाते हुए नजर आए। कई स्थानों पर भगवान श्री गणेश की आरती और पुष्पवर्षा की गई। महिला, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विसर्जन में सहभागिता की। भगवान गणेश की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। भक्तों ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। विसर्जन को लेकर प्रशासन और आयोजन समितियों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News