Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरसिंहपुर जिला ईकाई की बैठक हुई संपन्न

By
—
On:

खबरवाणी

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरसिंहपुर जिला ईकाई की बैठक हुई संपन्न

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया दद्दा जी के निर्देशानुसार आज नरसिंहपुर जिले में संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन एवं जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी, महासचिव मनोज नौरिया एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत के सभागार में जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी ने की। बैठक में नवीन वर्ष 2027 की ऑनलाइन सदस्यता कर संगठन विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, अधिमान्यता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का हर श्रमजीवी पत्रकार हमारे परिवार का सदस्य है। संगठन उसकी कलम की ताकत भी है और उसके सुख-दुख का साथी भी है। नरसिंहपुर इकाई निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण बने। जिला कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आगामी प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में नरसिंहपुर से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अमर नौरिया, विनीत नेमा, पीयूष दीक्षित,तुलसी नौरिया, उमेश ठाकुर, ताराचंद पटेल, सौरभ राठौर, ब्रजेश कहार, चंद्रशेखर मालवीय, अभय तिवारी,पंकज साहू, प्रमोद खरे, मुस्तफा अहमद, आशीष पसारी, निमलेश श्रीवास, अक्षत दुबे, कुनाल सोनी के अलावा जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News