Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर हुआ संवाद

By
—
On:

खबरवाणी

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर हुआ संवाद

सेवा सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में आयोजन, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

भौंरा। सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को भौंरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ संवाद के माध्यम से उनके स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। दैनिक जीवन में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता, शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलने और स्वयं के स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं से उनकी दिनचर्या और आहार से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बातचीत कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी जानकारी सहज संवाद के रूप में उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी चर्चा में सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज कावरे, लक्ष्मीबाई भलावी और ताराबाई सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रक्षा जागरे, निशा उपाध्याय, माधुरी बचाले, सहायिका काशी जावलकर एवं नेहा महोबिया मौजूद रहीं। इसके अलावा नीलम कावरे, सुनीता आरसे, सीमा आरसे, राजकुमारी सलाम, प्रीति कहार, दुर्गा कहार, काजल परते, नीलम परते, शीला कुमरे, पूनम भलावी, वैष्णव कुमरे, रीता कुमरे और अनीता हनोते सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News