Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा, जरूरतमंदों के लिए 118 यूनटि रक्त एकत्रित

By
—
On:

खबरवाणी

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा, जरूरतमंदों के लिए 118 यूनटि रक्त एकत्रित

क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं पार्षदगण रहे पूरे समय मौजूद, नपा ने रक्तदाताओं को कराया स्वल्पाहर व भोजन।

खबरवाणी / रफीक

सारनी। सेवा संकल्प अभ्यिान 2026 के गुरुवार 1 अक्टूबर को पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में शाम तक 118 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसे जिला रक्तकोष में जमा कराया गया। उक्त रक्त का उपयोग जरूरतमंदों हेतु किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को पावर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगणों, जिला रक्तदान अधिकारी डॉ. अंकिता सीते, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय रघुवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। विधायक डॉ. पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। शाम तक कुल 118 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News